हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज होगा अंतिम संस्कार :
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 89 साल की उम्र ली अंतिम सांस । पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री के साथ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ भी थे।

ओपी चौटाला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala Death Reason) को आज सुबह 11 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन Heart attack के कारण हुआ ।
इनेलो सुप्रीमो एंव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Death) के निधन से पूरा प्रदेश शोक की लहर में डूब गया है ।
ओमप्रकाश चौटाला
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। ओम प्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल चौटाला थे । इनके पुरे परिवार का राजनीती में अच्छी पकड़ और दबदबा है । अभी भी इनके बेटे, भाई और भतीजा सभी हरियाणा के राजनीती में शामिल है ।
दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे।
ओमप्रकाश चौटाला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों का सैलाब :
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को उनके फार्म हाउस सिरसा के तेजा खेड़ा पर शुक्रवार को रात करीब दस बजे पर लाया गया । आज दोपहर बाद 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी और अंतिम संस्कार किया जायेगा । दोपहर 2 बजे तक उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा ।
ओमप्रकाश चौटाला को देश की सभी नेता ने दी श्रद्धांजलि:
अभय सिंह चौटाला बोले पिताजी हमारे मार्गदर्शक है:
मेरे पिताजी, हमारे मार्गदर्शक, किसान-कमेरे वर्ग के मसीहा और हरियाणा के हर दिल में बसे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। जो सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि यह व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
उनका संघर्ष, उनके आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके अंतिम दर्शन आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तेजाखेड़ा फ़ार्म हाउस पर होंगे। दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ॐ शांति।
मेरे पिताजी, हमारे मार्गदर्शक, किसान-कमेरे वर्ग के मसीहा और हरियाणा के हर दिल में बसे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया।
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) December 20, 2024
यह सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षति है, जिनके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका… pic.twitter.com/aJ7LHMwcPv
CM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले अपूरणीय क्षति है :
हरियाणा के CM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रतिक्रिया दिया और बोले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुखद्पूर्ण है ,और इनका निधन हरियाणा के साथ साथ देश के लिए अपूरणीय क्षति है ।
सीएम सैनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 20, 2024
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि… pic.twitter.com/58JMF1hkDb
वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले बड़े भाई जैसे थे :
हरयाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने प्रतिक्रिया में बोले की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने लोगों की सेवा की और प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। वह एक अच्छे इंसान थे और मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। भगवान् से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) December 20, 2024
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी… pic.twitter.com/CJQokuQQb7
ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी शोक जताया है।