दिल्ली एनसीआर में हुई हल्की बारिश , क्रिसमस से पहले पहाड़ों पर जमे झरने-नदी-नाले:
दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर और भीषण ठंड बढ़ गए है । सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई । पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड बढ़ गए है और साथसाथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड :
दिल्ली एनसीआर में मौसम इस हफ्ते ठण्ड भरी रहेगी । सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुए । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है की, 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रह सकता है। 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। सबसे अधिक बारिश 27 दिसंबर को होने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है की, अगले कुछ घंटों में दिल्ली से सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
दिल्ली में चाणक्यपुरी, सरोजिनी नगर, हौज खास, नेताजी नगर, आरके पुरम सहित कई इलाकों बूंदाबांदी के अनुमान है। माना जा रहा है कि इसके बाद ठंड और बढ़ सकती है, जबकि अभी पूरा जनवरी बाकी है।तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है।
#WATCH | Delhi: A layer of fog engulfs the national capital as coldwave grips the city.
— ANI (@ANI) December 23, 2024
Visuals from Lodhi Road. pic.twitter.com/S0RjVZHo9M
आइए इस बीच नजर डालते हैं आज देशभर के मौसम पर:
श्रीनगर में पारा माइनस 4.6
घाटी में रविवार को तापमान शून्य से नीचे बना रहा। कश्मीर में भीषण शीतलहर से कुछ राहत जरूर मिली है ।अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण जल आपूर्ति लाइनें जम गईं। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में करीब चार डिग्री अधिक है। दाल झील की सतह पर बर्फ की पतली परतें जम गईं।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर क्षेत्र का एक छोटा सा गांव कोनीबल शून्य से 6.5 डिग्री नीचे तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है ।
#WATCH | Srinagar, J&K: The surface of Dal Lake freezes as intensifying coldwave grips Kashmir Valley. pic.twitter.com/u8X2B7Z5jI
— ANI (@ANI) December 23, 2024
हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार
हिमाचल में भी 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। बरफ़बारी होने के कारन शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कुफरी, नारकंडा और कसौली सैलानियों से पैक हो गए हैं।
रोहतांग में बर्फबारी के बाद मनाली में भी सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
शिमला के रिज मैदान पर में विंटर कार्निवल का आयोजन हो रहा है, यह पहली बार 24 दिसंबर को होगा । पहली बार यहां विंटर क्वीन भी चुनी जाएगी। सैलानियों के अलावा स्थानीय लोग भी कार्निवाल को लेकर खासे उत्साहित हैं। ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि क्रिसमस से पहले ही वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।